फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड से छात्रों का मोहभंग, इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी हुए कम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीएड से छात्रों का मोहभंग हो गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी कम हो गए हैं। मंगलवार तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 2.21 लाख अभ्यर्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के बाद फीस जमा की।
विज्ञापन

बीयू ने इस साल बीएड में प्रवेश के लिए 10 फरवरी से पंजीकरण खोले थे। शासन ने दो बार आवेदन की तिथि बढ़ाई। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस साल 2,83,046 अभ्यर्थियों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 2,21,323 अभ्यर्थियों ने फीस जमा की है। पिछले साल 4.73 लाख अभ्यर्थियों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के बाद फीस जमा की थी। इससे स्पष्ट है कि पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 2.52 लाख अभ्यर्थी घट गए हैं। ऐसे में प्रदेश के बीएड कॉलेजों में कई सीटें खाली रह सकती हैं।



इस बार प्रदेश में 51 जिलों में ही बनेंगे परीक्षा केंद्र
झांसी। बीएड के अभ्यर्थियों की संख्या घट जाने से परीक्षा केंद्र भी कम हो गए हैं। पिछले साल प्रदेश के सभी 75 जिलों में बीयू ने केंद्र बनाए थे। मगर इस बार 51 जिलों में ही परीक्षा केंद्र बनेंगे। इसमें आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमरोहा, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, अयोध्या, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महराजगंज, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी जनपद शामिल है। कुलसचिव ने बताया कि जिन जिलों में अभ्यर्थी कम हैं, वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें