फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध के लिए छात्र विषय की सीमाओं से बाहर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में यूजीसी के स्ट्राइड प्रोग्राम के दूसरे बैच का शुभारंभ कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने किया। उन्होंने कहा कि आज शोधार्थियों को अपने शोध के लिए विषय की सीमाओं से बाहर निकलने की जरूरत है। ताकि, वे दूसरे विषयों के साथ मिलकर सामाजिक और राष्ट्रीय समस्याओं का हल निकालने में सक्षम हो सकें।
विज्ञापन

कुलपति ने छात्रों को जिज्ञासु होने का उपदेश दिया। उदाहरण बताते हुए कहा कि न्यूटन का जिज्ञासुपन ही था, जिसने उन्हें गिरते हुए सेब से गुरुत्वाकर्षण के नियम तक का सफर तय कराया। स्ट्राइड टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने प्रथम बैच के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाणपत्र दिए। कार्यक्रम संयोजक प्रो. एमएम सिंह, परियोजना समन्वयक डॉ. लवकुश द्विवेदी समेत इंजीनियर राहुल शुक्ला, डॉ. अनु सिंघला, डॉ. जेपी यादव, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. मुकुल पस्तोर, रोहित पियरडन, पंकज कुशवाहा, कल्पना वर्मा, धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें