फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पीईटी परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 16 Oct 2022 07:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मोंठ थाना इलाके के ग्राम अमरा और सेमरी की बीच पहले छात्रों की बाइक दूसरी बाइक से टकराई, जिससे गाड़ी असंतुलित हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समथर के ग्राम बेलवा निवासी अभय चतुर्वेदी (21) शनिवार को अपने साथी भूपेंद्र के साथ बाइक से पीईटी की परीक्षा देने औरैया गया हुआ था। परीक्षा देने के बाद शाम को वो दोनों वापस झांसी आ रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में अभय की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोंठ थाना इलाके के ग्राम अमरा और सेमरी की बीच पहले उनकी बाइक एक बाइक से टकराई, जिससे गाड़ी असंतुलित हो गई। इसके बाद छात्रों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान अभय की मौत हो गई, जबकि उसके साथी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें