फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम ढकरवारा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन छात्र के आत्मघाती कदम उठाने के कारण से अनजान हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
मऊरानीपुर के ग्राम ढकरवारा निवासी लालाराम अहिरवार का बेटा अंशुल अहिरवार (19) बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बड़े भाई शोभित ने बताया कि शनिवार रात को घर पर अंशुल और माता-पिता थे। रात तकरीबन आठ बजे अंशुल ने मां को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इस पर आनन-फानन उसे मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई ने बताया कि अंशुल ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। जहर खाने के बाद उससे पूछते रहे, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। न तो उससे किसी की दुश्मनी थी और न ही घर पर झगड़ा हुआ था। अज्ञात कारणों के चलते अंशुल ने जहर खाया है। बता दें कि तीन भाईयों में अंशुल सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें