फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, हादसे में छात्र की मौके पर हुई मौत, तीन घायल

Thu, 22 Dec 2022 03:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बाइक की रफ्तार तेज होने से अखिलेश उसे संभाल नहीं सका और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अखिलेश सीधे डिवाइडर से जा टकराया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर हाईवे में बाइक अनियंत्रित हो जाने से बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रक्सा पुलिस के मुताबिक अखिलेश नाथ (23) पुत्र संतोष निवासी शाहजहांपुर मध्य प्रदेश बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह बाइक से ललितपुर तालबेहट जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वह मानपुर गांव के पास पहुंचा गांव से कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे।

बाइक की रफ्तार तेज होने से अखिलेश उसे संभाल नहीं सका और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अखिलेश सीधे डिवाइडर से जा टकराया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


हादसे में राजेश्वर शाह(47) निखिल रजक  (12) एवं गोमती रजक( 55)भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इन तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। यहां तीनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें