फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वाराणसी को शिकस्त देकर सहारनपुर बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सहारनपुर की टीम ने वाराणसी मंडल को शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी और आगरा मंडल की टीमों के बीच हुआ। जिसमें 27-21 अंकों के स्कोर पर वाराणसी ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सहारनपुर और मेरठ मंडल के बीच आयोजित हुआ। जिसमें 47-25 अंकों के साथ जीतकर सहारनपुर की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाराणसी और सहारनपुर मंडल की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन अंत में 28-25 अंकों के स्कोर के साथ ही सहारनपुर मंडल की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मुख्य अतिथि एवं अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद विशिष्ट अतिथि रहीं। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के चेयरमेन डॉ. सुरभि यादव, सचिव प्रेम सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, बद्री प्रसाद सेन, रविंद्र पचौरी, हृदेश कुमार, राजा खान, रिंकू परिहार, ठाकुरदास कुशवाहा, शिवानी रॉय, कुमकुम प्रजापति, रिया सेन, दिव्या पाल, वर्षा यादव आदि मौजूद रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

यह रहे निर्णायक
प्रतियोगिता में बागपत के सतेंद्र कुमार, राहुल कुमार, गाजीपुर के अकरम, प्रयागराज के पीके पांडेय, गोरखपुर के विनोद कुमार, मऊ के अवनीश कुमार राय, वाराणसी के दशरथ पाल, राम पाल, श्वेता पटेल, दिव्या, चैदौली के निर्भय, मेरठ के किरन पाल, अनिल कुमार, शामली के संदीप कुमार, आजमगढ़ के एहसान, मीर्जापुर के हुबलाल, गाजीपुर के मनोज कुमार सिंह, कानपुर के धर्मेंद्र पाल निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें