फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फर्जी आधार कार्ड के साथ छात्र को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना झलकारी बाई पॉलिटेक्निक कॉलेज से एक छात्र को दो आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में मालूम चला कि अधिक उम्र होने के बाद उसने परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरा आधार कार्ड बना लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर सीपरी बाजार थाने लाई। बक्सर बिहार निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र शुक्रवार को आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दो आधार कार्ड के साथ पहुंचा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों आधार कार्ड के नंबर एक थे लेकिन, उसमें फर्जीवाड़ा करके जन्मतिथि बदल दी गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी छात्र ने इस फर्जीवाड़े की बात बताई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें