फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच साल से अटके रेलवे यूनियन के चुनाव की तारीखें घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे में कर्मचारी यूनियन को मान्यता देने के चुनाव 11 साल के बाद फिर से होने जा रहे हैं। मद्रास हाइकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे बोर्ड ने चुनावों की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड ने शुक्रवार को सभी जोनल रेलवे को चुनाव की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि भी घाेषित की हैं। इसमें चार दिसंबर से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 12 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
साल 2013 में रेलवे कर्मचारी यूनियनों की मान्यता के चुनाव हुए थे। इसके बाद से लेकर अबतक यूनियन के चुनाव नहीं हुए। जबकि, यूनियनों का कार्यकाल 2018 में पूरा हो चुका है। लेकिन, मामला इस बात को लेकर अटक गया था कि रेलवे बोर्ड ने मान्यता का प्रतिशत 33 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया। इसके बाद मद्रास हाइकोर्ट पहुंचे कर्मचारी संगठन ने रेलवे के नियम में बदलाव को लेकर याचिका दायर की।
विज्ञापन

कोर्ट में चली लंबी सुनवाई के बाद न्यायालय ने रेलवे बोर्ड को इस साल दिसंबर से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड कनवीनर व इलेक्शन कमेटी के सदस्य राजीव गांधी ने सभी जोनल रेलव को पत्र जारी कर दिसंबर में चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ये हैं चुनाव की महत्वपूर्ण तिथि
- 18 अक्टूबर को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी होगी।
- 25 अक्टूबर को प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।
- 14 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे।
- 14 नवंबर को ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
- 4, 5 और 6 दिसंबर को मतदाता रेलकर्मी अपने मत का प्रयोग करेंगे।
- 10 दिसंबर को गड़बड़ी मिलने पर फिर से मतदान कराया जा सकता है।
- 12 दिसंबर को मतों की गिनती होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

तिथि के साथ चुनावी तैयारियां भी शुरू
यूनियन की मान्यता के चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही झांसी मंडल यूनियनों की सक्रियता बढ़ गई है। मान्यता प्राप्त संगठन नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ ने रेलकर्मी मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि कब की भर्ती के रेलकर्मी चुनावों में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें