फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल, अंधेरे में शहर

Mon, 07 Sep 2026 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बारिश में महानगर की सड़कें ही जलमग्न नहीं हो रहीं, बल्कि स्ट्रीट लाइटें भी बुझ जा रही हैं। पिछले एक सप्ताह में विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटों में खराबी के मामले लगभग 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। ऐसे में कई मोहल्लों और गलियों में कई दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। नगर निगम के पास लगातार ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइटों में खराबी की मुख्य वजह कार्बन जमना बताया जा रहा है। इसके अलावा लाइट की फिटिंग और कनेक्शन में पानी पहुंचने से विद्युत फॉल्ट की आशंका बढ़ जाती है। पुराने केबल और ढीले कनेक्शन भी बारिश में परेशानी बढ़ाते हैं।
वार्ड 13 कोछाभांवर की पार्षद पूजा श्रीवास ने बताया कि मौजूदा समय में बूढ़ा व मैरी में 20-20, कोछाभांवर और सिमिलिया में 40 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके अलावा भी वार्ड के कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। यह बारिश के दौरान ही हुई हैं। इन्हें जल्द सुधरवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इसी तरह, वार्ड 23 लहरगिर्द प्रथम के पार्षद कामेश अहिरवार ने बताया कि बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइटें खराब होने की समस्या करीब 20 फीसदी बढ़ी है। अभी मुरारी नगर में 15 से 20, लहरगिर्द में 30, पैच मोहल्ला में पांच-सात, लहर की देवी मंदिर के पास 15 स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं।
पाल मोहल्ला में एक, लहरगिर्द में दो हाई मास्ट लाइटें खराब हैं। वार्ड 31 लहरगिर्द द्वितीय की पार्षद रितिका तिवारी ने बताया कि महेंद्रपुरी, आईटीआई, ब्रह्म नगर समेत कई इलाकों में सौ से सवा सौ स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। ऐसे में अंधेरा होते ही लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले में मार्ग प्रकाश विभाग के जेई कल्याण राजपूत का कहना है कि कोछाभांवर, सिद्धेश्वर नगर आदि में बारिश में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के थोड़े मामले बढ़े हैं। रोजाना टीम 10 वार्डों में जाकर लाइटें सुधार रही है। रात में दिखाई नहीं देते गड्ढे, हादसे का खतरा
स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम से ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है।


ये बोले पार्षद

................

बारिश में स्ट्रीट लाइटें खराब होने की समस्या 20 फीसदी बढ़ी है। लाइटें जितनी भी खराब हों, लेकिन टीम सिर्फ पांच सुधारने के लिए ले जाती है। जो टीम लेने आती है, वही लाइट सुधारती है। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद टीम फील्ड में उतरती है।
-अमित राय, वार्ड तीन भट्टागांव।



वार्ड में बारिश के दौरान लगातार लाइटें खराब हो रही हैं। कई लाइटें पहले से खराब पड़ी हुई हैं। इन्हें सुधारने में मार्ग प्रकाश विभाग तेजी नहीं दिखाता है। बिजौली तालाब के पास मुख्य मार्ग की डेढ़ करोड़ से साल भर पहले लगी लाइटें भी खराब हैं।
विज्ञापन

- रिंकू वंशकार, वार्ड 22 बिजौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें