फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एमपी से यूपी में छोड़े अन्ना मवेशी, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा/ भंडरा। मध्य प्रदेश से सैकड़ों अन्ना मवेशियों को हांककर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांवों में छोड़ा जा रहा है। इससे रबी की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पिछले दो दिनों से मध्य प्रदेश के विभिन्न गांवों से आवारा मवेशियों को यूपी सीमा में छोड़ा जा रहा है। रबी की बोआई के बीच पशुओं के झुंड से बोई गई फसलों को खतरा है। खिलारा सहित आसपास के गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। अशोक मिश्रा सहित कई ग्रामीणों ने इसे परेशानी बढ़ाने वाला कदम बताया। ग्रामीणों ने निगरानी बढ़ाने और पशुओं को छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। समय रहते अंकुश न लगने पर किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें