दतिया। उनाव थाना क्षेत्र के इकारा गांव में पार्टी के लिए रुपए न देने पर एक युवक को पीटा गया। युवक संजय तिवारी के सिर में गंभीर चोट लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 12 नवंबर की शाम संजय तिवारी दतिया जा रहा था। इकारा गांव के पास उसे राजा, राजू, पंजाब, रवि, हिमांशु, दीपेश और दो अन्य अज्ञात लोगों ने रोका। संजय के अनुसार, रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बादाम सिंह और अशोक तिवारी ने बीच-बचाव कर संजय को बचाया। उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोड़ा ने बताया कि शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद