फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क पर लड़ रहे आवारा सांड ने युवक को उठाकर पटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के उन्नाव गेट के पास शनिवार दोपहर सड़क पर लड़ रहे आवारा सांड ने एक युवक को उठाकर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना स्थल पर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। युवक को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उन्नाव गेट बाहर निवासी कालीचरण प्रजापति (43) पुत्र घनश्याम प्राइवेट काम करता था। इन दिनों एक बोरिंग कंपनी में वह नौकरी कर रहा था। रोजाना की तरह शनिवार सुबह कालीचरण काम पर गया था। दोपहर करीब 2 बजे खाना खाने घर लौट रहा था। तभी गली के बाहर दो सांड लड़ रहे थे। लड़ते समय उसके भाई की बाइक गिरा दी थी। यह देख कालीचरण सांड को भगाने पहुंचा लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्साए एक सांड ने कालीचरण को सींग से उठाकर सीधे जमीन पर पटक दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर दोनों सांड को भगाया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। उसे लेकर वह लोग अस्पताल पहुंचे लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बच्चे के बताने पर मौके पर पहुंचे परिजन
घटना के समय परिवार के बच्चे गली के बाहर खेलने गए थे। हादसा देखकर बच्चों ने ही सबसे पहले घर आकर परिजनों को यह बात बताई। यह सुनकर बदहवास हाल में उसके भाई समेत अन्य घटना स्थल पर पहुंच गए। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कालीचरण की मौत की खबर मिलने पर पत्नी बेसुध हो गई। दंपती को 3 बेटी और दो बेटे हैं। पांचों पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के पालन पोषण का जिम्मा कालीचरण पर ही था। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें