फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कारोबारी से घूस मांगने वाले पुलिस वालों के बयान दर्ज करने आएंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एक कारोबारी से पचास हजार की रिश्वत मांगने के मामले में बिजली थाने से हटाए गए थाना प्रभारी सुभाष चंद्र, दरोगा गणेश सिंह, सिपाही अवधेश कुमार एवं उदय सिंह समेत शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने जांच अफसर जल्द झांसी आएंगे। जांच अफसर ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था लेकिन, किसी ने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराया। ऐसे में जांच अफसर यहां आकर इनका बयान दर्ज करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी। उधर, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर एक साथ गाज गिरने से बिजली थाना कर्मियों में खलबली है।
विज्ञापन

टहरौली के एक कारोबारी से बिजली चोरी का मुकदमा रफा दफा कराने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी गई। इसका एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो अपलोड होने के बाद महकमे में खलबली मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र, दरोगा गणेश सिंह, सिपाही अवधेश कुमार एवं उदय सिंह को हटा दिया गया। इन सभी को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक प्रदीप दुबे को सौंपी गई है। उन्होंने मामले की जांच भी शुरू कर दी। जांच टीम मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एवं सुबूत जुटा रही है। कारोबारी की शिकायत की पड़ताल की जा रही है हालांकि अभी कारोबारी ने भी अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। जांच अधिकारी के मुताबिक इस मामले में सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सभी को नोटिस जारी कर दी गई है। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें