- किसानों की बढ़ रही है चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। भरोसा माइनर में पानी न आने व अनियमित बिजली की आपूर्ति से किसानों के सामने धान की रोपाई का संकट गहराने लगा है। खेतों में पानी न पहुंचने से रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही है।
भरोसा, छपार व आसपास के गांवों के किसानों का कहना है कि इस समय धान की रोपाई का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है, लेकिन माइनर सूखी पड़ी है। वहीं, बिजली की कटौती से निजी साधनों से सिंचाई भी संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे हालात में फसल चौपट होने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन व बेतवा प्रखंड डिवीजन से तत्काल माइनर में पानी छोड़ने की मांग की है। समाजसेवी आनंद कुमार गुप्ता, हरप्रसाद राजपूत, पंकज राजपूत, राजीव राजपूत आदि ने कहा कि जल्द पानी की व्यवस्था न हुई तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से विद्युत आपूर्ति को भी सुचारु करने की मांग की है, ताकि सिंचाई कार्य बाधित न हो व धान समेत अन्य खरीफ फसलों की रोपाई समय पर पूरी की जा सके। इस संबंध में एसडीएम माज अख्तर ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का निदान के लिए निर्देशित किया है। भरोसा, छपार व आसपास के गांवों के किसानों का कहना है कि इस समय धान की रोपाई का दौर चल रहा है, लेकिन माइनर सूखा है। वहीं, बिजली की कटौती से निजी साधनों से सिंचाई भी संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे हालात में फसल चौपट होने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व बेतवा प्रखंड (डिवीजन) से तत्काल माइनर में पानी छोड़ने की मांग की है। समाजसेवी आनंद कुमार गुप्ता, हर प्रसाद राजपूत, पंकज राजपूत, राजीव राजपूत आदि ने कहा कि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से विद्युत आपूर्ति को भी सुचारु करने की मांग की है, ताकि सिंचाई कार्य बाधित न हो।एसडीएम मांज अख्तर ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का निदान के लिए निर्देशित किया गया है।