फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी, कई पेड़ धराशायी, होर्डिंग फटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ धराशायी गए तो कई होर्डिंग फट गए। इसका असर बृहस्पतिवार सुबह भी देखने को मिला। तापमान में गिरावट आने से गर्मी का असर कम हो गया। अब मौसम विभाग ने शुक्रवार से बारिश के आसार जताए हैं।

बुधवार रात 12 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। आवास विकास में पंडित दीनदयाल पार्क में लगे गुलमोहर समेत दो पेड़ गिरने से एक मकान की छज्जा और बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई। यहीं पर सामुदायिक केंद्र के पास जामुन का पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन




बड़ागांव गेट बाहर चूना-भट्टी मार्ग पर एक बड़ा पेड़ और विद्युत पोल भी गिर गया। आंतिया ताल के पास भी मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। लोगों को घूमकर दूसरे रास्ते से गुजरना पड़ा। बाद में इसे हटाया गया। इसी तरह, कई अन्य जगहों पर भी पेड़ गिरे। बृहस्पतिवार सुबह धूप जरूर खिली रही मगर तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और ये लुढ़ककर 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान में 8.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और ये 20.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से 7.4 डिग्री कम है। यही नहीं, सूरज ढलने के बाद भी हल्की ठंडी हवा चलती रही। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वा हवा के समागम की वजह से शुक्रवार से बारिश के आसार हैं। एक सप्ताह तक कभी धूप छाई रह सकती है तो कभी बारिश हो सकती है।



आगे ये रह सकता है तापमान



दिन अधिकतम न्यूनतम

शुक्रवार 39 25



शनिवार 38 26

रविवार 38 26



सोमवार 37 26

मंगलवार 37 25



बुधवार 37 25

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें