फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी के सितम पर आंधी-बारिश ने लगाया मरहम...

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 मिनट तक हुई बारिश, कई जगहों पर गिरे पेड़, फटी होर्डिंग
विज्ञापन

- आज और कल दिन के साथ-साथ रात भी काफी गर्म रहने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दिन में चिलचिलाती धूप खिली हुई थी मगर दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आंधी-बारिश होने से कई जगहों पर पेड़ गिर गए। होर्डिंग भी फट गईं। अब मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को दिन के साथ-साथ रात भी काफी गर्म रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री और न्यूनतम पारा 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में सुबह से आसमान साफ था और तेज धूप खिली हुई थी। मगर दोपहर ढाई बजे से मौसम बदलना शुरू हुआ। आसमान में बादल छा गए और सवा तीन बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक पानी गिरता रहा। इससे पहले तेज आंधी भी चली। आंधी चलने से आतियां ताल के पास, हंसारी, ग्वालियर रोड समेत कई जगहों पर पेड़ गिर गए। कचहरी में भी पेड़ गिरने से अधिवक्ता का चैंबर क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तेज धूप के कारण अस्थिरता आने से वातावरण की नमी के चलते बादल बन जाते हैं। इस कारण भीषण गर्मी के दौरान भी कभी-कभार बारिश हो जाती है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। अब अगले दो दिन तक भीषण लू चलने की संभावना है। ऐसे में दिन के साथ-साथ रात भी काफी गर्म रह सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें