फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली गुल होने से नाराज लोगों ने विद्युत कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सोमवार रात मुन्नालाल पावर हाउस में घुसकर दो बिजलीकर्मियों को पीट दिया। भीड़ को उग्र देख अन्य बिजली कर्मी भाग निकले। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को खदेड़ा।
सोमवार को नई बस्ती, पानी वाली धर्मशाला, पठौरिया, नरसिंह राव टौरिया समेत कई इलाकों में बिजली पूरे दिन गायब रही। परेशान लोग बिजली घर के चक्कर काटते रहे। विद्युत अधिकारी कुछ देर में लाइट आ जाने की बात कहकर उनको लौटा देते थे। पूरे दिन बिजली गायब रहने के बाद शाम करीब सात बजे लाइट आई, लेकिन नौ बजे बिजली फिर गुल हो गई। परेशान लोग मुन्ना लाल पावर हाउस जा पहुंचे। लाइनमैन समेत कुछ कर्मचारी वहां मौजूद थे। लोगों ने जब बिजली आने की बात पूछी तो विद्युत कर्मी कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ मुन्नालाल पावर हाउस के अंदर घुस आई और विद्युत कर्मचारियों को पीट दिया। पावर हाउस में हंगामा होने की सूचना पर थोड़ी देर में कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख गुस्साए लोग भाग निकले। मारपीट होने की सूचना पर विद्युत अधिकारी भी पहुंच गए। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक पावर हाउस के आसपास पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें