फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने की छह सबस्टेशनों की बत्ती गुल

विज्ञापन
sub station - फोटो : demo
विज्ञापन
बारिश से हाइटेंशन लाइन में पेड़ की डालियां टकराने तो कहीं इंसुलेटर खराब होने से बृहस्पतिवार को महानगर की बिजली गड़बड़ाई रही। सुबह के वक्त अलग- अलग जगह फाल्ट आने से छह सबस्टेशनों का करंट गुल हो गया, जिनको दुरुस्त करने में घंटों लग गए। इससे 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घर की बिजली बंद हो गई। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बारिश और बिजली कड़कने के दौरान हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से पूरे महानगर की बिजली को बंद कर दिया गया। मगर बारिश थमने के बाद छह सबस्टेशनों की बिजली फाल्ट के कारण चालू नहीं हो सकी। दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सूतीमिल सबस्टेशन आने वाली हाइटेेंशन लाइन में पांच जगह इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। चूंकि, दोपहर में पीएम मोदी की रैली के चलते भोजला मंडी में अफसरों की बैठक होनी थी, इस कारण उन्नाव गेट सबस्टेशन की लाइन से सूतीमिल सबस्टेशन को चालू कर लिया गया। दोपहर तीन बजे दोबारा बिजली बंद करके इंसुलेटर दुरुस्त किए गए। शाम सात बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। इससे आर्मी, इंडस्ट्रियल व एचपीसीएल इमरजेंसी फीडर के अलावा थापक आग, आईटीआई, बालाजी रोड, ग्रासलैंड, कांशीराम कॉलोनी व अंसल कॉलोनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों का करंट गुल रहा।
इधर, हंसारी से जेलचौराहा और रानीमहल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन से पेड़ की डालियां टकराने से दो घंटे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इससे जेलचौराहा, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, स्टेशन रोड, सदर बाजार, कचहरी चौराहा, रानी महल, मिनर्वा, अंदर ओरछा गेट, सुभाष गंज, गुसाईपुरा, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, छनियापुरा और आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे। सुबह 5.15 बजे हंसारी ट्रांसमिशन से प्रेमनगर और नंदनपुरा आने वाली हाइटेंशन लाइन में अलग- अलग जगह फाल्ट आने से छह घंटे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली बंद रही। इससे प्रेमनगर, आवास विकास, खातीबाबा, ईसाईटोला, नंदनपुरा, ब्रह्मनगर कॉलोनी, लहरगिर्द, खोड़न, ताज कंपाउंड और आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे। दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मेडिकल कॉलेज सबस्टेशन आने वाली लाइन में फाल्ट से डेढ़ घंटे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इधर, शाम चार बजे सीपरी बाजार हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने पर ढाई घंटे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इस सबस्टेशन की बिजली को बाजना फीडर की लाइन को काटकर चालू किया गया। इस फाल्ट के कारण सीपरी बाजार क्षेत्र से जुड़े 30 से अधिक मुहल्लों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें