फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के यात्री ठहराने पर ललितपुर का होटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तीन दिन पहले शहर के पारस होटल में तीन ईरानी लोग ठहरकर चले भी गए और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में दिल्ली के युवकों को यही कमरा ठहरने के लिए दे दिया गया। सोमवार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली तो कोरोना वायरस के डर की वजह से जांच की गई। बाद में प्रशासन ने होटल सील कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में ईरान भी है। ईरान के तीन लोग सावरकर चौक के पास स्थित पारस होटल में 20 मार्च की रात 11.50 बजे आए। रात भर रुकने के बाद अगले दिन 21 मार्च की सुबह 12.10 बजे तीनों ने चेक आउट कर दिया। इसी होटल में दिल्ली से आए तीन लोग ठहरे। सोमवार को जिला प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो एएसपी अवधेश कुमार विजेता, तहसीलदार सदर मनोज कुमार, शहर कोतवाल संजय कुमार शुक्ला होटल पहुंचे। उन्होंने होटल के रजिस्टर जांचे तो पता चला कि तीन ईरानी होटल में ठहरे थे। इसी होटल में दिल्ली के तीन लोग आए और उन्हें वही कमरे दे दिया गया।
प्रशासन ने होटल में ठहरने वालों की स्क्रीनिंग कराई। कोरोना वायरस के चलते होटल संचालक एवं कर्मचारियों को क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद होटल को सील कर दिया गया। दिल्ली से आकर होटल में ठहरने वालों की जांच कराई गई लेकिन उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि लापरवाही के कारण होटल को सील करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ईरानी लोगों के वीजा और पासपोर्ट होटल में जमा कराए गए थे। तीनों ईरानी टूरिस्ट हैं।
विज्ञापन

ईरान से आए तीन लोग 20 मार्च की रात से लेकर 21 मार्च की दोपहर तक होटल में ठहरे थे। बाद में दिल्ली से आए लोगों को भी वही कमरे एलॉट किए गए थे। होटल को सील किया गया है। दिल्ली से आए लोगों की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है। संचालक को होटल को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। - मनोज कुमार, तहसीलदार सदर।
नेपाल के रास्ते आए थे
तीनों ईरानी नेपाल के रास्ते भारत आए थे। नवंबर से वह भारत में ही हैं। यहां से उनके दिल्ली जाने की जानकारी मिली है। उनके नाम हामिद, मुस्तफा और मो. हुसैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें