फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में बनकर तैयार हुआ प्रदेश का पहला निजी औद्योगिक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश का पहला निजी औद्योगिक पार्क झांसी में बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। दो औद्योगिक भूखंडों का आवंटन भी कर दिया गया है।
औद्योगिक शहर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे झांसी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यहां प्रदेश का पहला निजी औद्योगिक पार्क बनकर तैयार हो गया है। यह झांसी-कानपुर हाईवे से जोड़ने वाली दिगारा रोड पर 10.52 एकड़ में बनाया गया है। उद्योगों के लिए 14 भूखंड बनाए गए हैं। सबसे छोटा भूखंड 1080.6 वर्गमीटर और सबसे बड़ा 2839.9 वर्गमीटर का है। 80 और 40 फीट चौड़ी सड़कें बनाई गई हैं। जलापूर्ति के लिए 85 हजार लीटर की भंडारण क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया है। विद्युत आपूर्ति के लिए 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। चारों ओर सात फीट ऊंची चहारदीवारी बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को इसका लखनऊ से वर्चुअली उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

एक और निजी पार्क लेगा आकार
झांसी में जल्द एक और निजी औद्योगिक पार्क आकार लेगा। यह बबीना रोड पर 33.44 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। स्थानीय स्तर पर कुछ औपचारिकताएं होनी बाकी हैं।
विज्ञापन

प्रदेश का पहला निजी औद्योगिक पार्क बनकर तैयार हो गया है, इसमें दो भूखंडों का आवंटन कर दिया गया है। जल्द ही दूसरा निजी औद्योगिक पार्क भी आकार लेगा। इसे लेकर तैयारियां भी तेजी से जारी हैं। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें