फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : सितंबर तक बढ़ा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गर्मी में बेतहाशा भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। इन ट्रेनों को जून तक चलाया जाना था लेकिन, ट्रेनों में भीड़ कम न होने से रेलवे ने अब स्पेशल ट्रेनों का संचालन सितंबर तक बढ़ा दिया है। इन ट्रेनों का किराया सामान्य एक्सप्रेस के मुकाबले दोगुना है। ऐसे में यात्री बहुत जरूरी होने पर ही स्पेशल ट्रेन से चल रहे हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी मंडल से गुजरने वाली दस स्पेशल फेयर ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया गया है। 02575 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस अब 27 सितंबर तक, 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर तक, 07031 सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर तक, हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस एक अक्तूबर तक, 01025 दादर-बलिया स्पेशल एक्सप्रेस 30 सितंबर तक, 01026 बलिया-दादर स्पेशल एक्सप्रेस दो अक्तूबर तक, 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर तक, 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल एक्सप्रेस 30 सितंबर तक, 04137 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 31 जुलाई तक और 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल एक्सप्रेस एक अगस्त तक संचालित होगी।
विज्ञापन


0 सामान्य और स्पेशल ट्रेनों के किराये में यह है अंतर
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर तक
- स्पेशल एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 1,100 रुपये और स्लीपर 415 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 555 रुपये और स्लीपर 170 रुपये।

0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से लखनऊ तक

- स्पेशल एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 1,050 रुपये और स्लीपर 415 रुपये।
- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 555 रुपये और स्लीपर 205 रुपये।
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोरखपुर तक

- स्पेशल एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 1,205 रुपये और स्लीपर 455 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 945 रुपये और स्लीपर 360 रुपये।
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आगरा कैंट तक

- स्पेशल एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 1,050 रुपये और स्लीपर 385 रुपये।
- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 505 रुपये और स्लीपर 170 रुपये।

0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक

- स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,050 रुपये और स्लीपर 385 रुपये।
- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 505 रुपये और स्लीपर 190 रुपये।
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन तक
- स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1, 050 रुपये और स्लीपर 385 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 680 रुपये और स्लीपर 280 रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें