झांसी। मुंबई में आतंकी हमले पर आधारित वेब सीरीज स्टेट ऑफ सीज 26/11 जी 5 पर 20 मार्च से रिलीज होगी। इसमें बॉलीवुड के मुकुल देव, सुजेन बर्नर्ट, अर्जन बाजवा के साथ ही झांसी के नरेन कुमार भी अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित करेंगे।
शिवाजी नगर निवासी नरेन ने बताया कि यह सीरीज संदीप उन्नीथन की किताब ब्लैक टोर्नेडो पर आधारित है, जिसे हॉलीवुड के डायरेक्टर मेथिऊ ल्युटवायलर ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में वह आतंकवादी बाबर इमरान का किरदार निभा रहे है। एमबीए के बाद कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुके नरेन ने बताया कि अभिनय क ी दुनिया में उन्होंने दो साल पहले कदम रखा था। उन्होंने कलर्स चैनल के शो उड़ान में विजेंद्र रघुवंशी और झांसी की रानी धारावाहिक में मदन पाल की भूमिका निभायी थी। जून में रिलीज हो रही शिल्पा शेट्टी अभिनीत फिल्म निक म्मा में भी वह अभिनय करते नजर आएंगे। नरेन ने बताया कि उनका सपना है कि वह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और पंकज त्रिपाठी, इरफान खान के साथ फिल्म में भूमिका निभाए।