फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 12 लाख मजदूरों को काम देने का कर लिया इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 12 लाख मजदूरों को काम देने का इंतजाम कर लिया। मनरेगा के अलावा मजदूरों को उनके हुनर के हिसाब से काम दिया जाएगा। कुटीर उद्योग लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को जूम एप पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार व बीजेपी पार्टी ने प्रवासी मजदूरों की भोजन, राशन, चप्पल, मास्क आदि सभी संभव तरीकों से लोगों की मदद की है। किसानों को विभिन्न योजनाओं से आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। मनरेगा पर 40 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने में सहायता मिलेगी। दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया है। इन कॉलोनियों में यूपी के मजदूर बड़ी संख्या में रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी देश व विदेश की कंपनियों यूपी में उद्योग लगाना चाहती है उनके लिए दरवाजा खुले हैं। इसके लिए अधिकारियों की एक अलग टीम का गठन किया गया है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि वे बिजली उपभोक्ताओं का लॉकडाउन अवधि का फिक्स चार्ज कम दें। इस मौके पर महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें