फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के मुक्केबाजों का चयन 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुक्केबाजों का चयन 28 को
विज्ञापन

झांसी। दो जुलाई से रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के मुक्केबाज मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। 28 जून को इनका फाइनल ट्रायल होगा, जिसमें मुक्केबाजों का प्रदर्शन परखने के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश अमेचर बॉक्सिंग संघ के सचिव अब्दुल हमीद और वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमेंद्र शर्मा करेंगे।
प्रदेश के 28 मुक्केबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इस समय मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में रिंग में तैयारी कर रहे हैं। जीत का मंत्र उप क्रीड़ा अधिकारी और बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र दे रहे हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि झांसी के दो खिलाड़ियों के अलावा कानपुर, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी रोजाना प्रशिक्षण ले रहे हैं, जो कि 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेश अमेचर बॉक्सिंग संघ के सचिव और चयनकर्ता अब्दुल हमीद ने बताया वह और वरिष्ठ बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रमेंद्र शर्मा 28 जून को मुक्केबाजों का फाइनल ट्रायल लेंगे। उसमें खिलाड़ियों के हुनर को परखने के बाद चयनकर्ता राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन करेंगे। चयनित खिलाड़ी दो से आठ जुलाई तक रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें