फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

Mon, 21 Mar 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election, amarujala - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। निर्वाचन आयोग ने 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को हुई बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए। अधिकारियों को आयोग के दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी /एडीएम रमाशंकर गुप्ता ने कहा कि तीन अप्रैल तक सभी मतदेय स्थलों का सत्यापन कर लिया जाएगा। मतदेय स्थल की अंदर व बाहर की फोटो आयोग की साइट पर अपलोड की जाएगी। अधिकारी सत्यापन संवेदनशीलता के साथ करें। निजी भवनों में स्थित स्थलों का सत्यापन एसडीएम व तहसीलदार स्वयं करेंगे। उन्होंने मतदेय स्थलों के संबंध में पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, जल निगम व जल संस्थान से भी रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंट से मतदेय स्थलों का सत्यापन कराकर सुझाव देने को कहा।

बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष मुन्ना पाली, कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीराम कुशवाहा, भाजपा के विनोद नायक, जनता दल के महमूद खान समेत डीआईओएस डॉ. एनके पांडेय, एसडीएम मऊरानीपुर राजमणि यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत डी यादुवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोबाइल नेटवर्क की तैयार हो रही रिपोर्ट
झांसी। किस मतदान केंद्र पर किस कंपनी का मोबाइल नेटवर्क काम कर रहा है। इंटरनेट 2जी, 3जी या 4जी में से किस लेवल पर काम कर है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। आयोग आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर इंटरनेट उपलब्ध होगा।

84 बूथों पर 1500 से ज्यादा वोटर
झांसी। निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार एक बूथ पर एक दिन में अधिकतम पंद्रह सौ वोटर ही वोट डाल जा सकते हैं। आयोग ने यह संख्या तय कर रखी है। लेकिन, जिले में 84 बूथों पर वोटरों की संख्या पंद्रह सौ से अधिक है। इन बूथों का संभाजन कर कम वोटरों वाले नजदीकी बूथों में संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें