फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सख्ती शुरू, बॉर्डर सील, रोकी आवाजाही

विज्ञापन
Start force in highway,border seal, stop traffic
विज्ञापन
झांसी। सरकार की चेतावनी के बाद जिले के बॉर्डरों पर तगड़ा पहरा बैठा दिया गया है। बिना इमरजेंसी के किसी को भी अब आने-जाने की इजाजत नहीं है। अधिकारियों ने बॉर्डर पर घूम-घूम कर जायजा लिया। अधिकारियों ने लॉकडाउन में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लॉक डाउन को पूरी तरह सख्त बनाने के लिए सरकार ने निर्देश दिए हैं। सोमवार सुबह निर्देश आने के बाद पुलिस एक्शन में नजर आई। बॉर्डर थानों को सील कर सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है। यहां पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। केवल इमरजेंसी वाले वाहनों को ही अंदर आने की इजाजत मिल रही है। अधिकारी सुबह से ही बार्डर थानों पर पहुंचकर व्यवस्था को देखते रहे। सरकार का सख्त आदेश आने के बाद अधिकारी उसका पालन कराने की कवायद में जुट गए। रक्सा, मऊरानीपुर, कानपुर रोड, ग्वालियर रोड आदि बॉर्डर थानों पर सख्ती बढ़ा दी गई। सभी सीमाएं सील कर आने-जाने वालों पर रोक लगा दी गई। पलायन कर जिले में पहुंचने वाले मजदूरों को जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए शिविर व रैन बसेरा में ही रोका जाएगा। जहां उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था होगी। सोमवार सुबह आईजी सुभाष सिह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास तमाम अधिकारी बार्डर केथाने पहुंचे। यहां पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। इस दौरान दर्जनों वाहन वापस लौटाए गए। कई लोगाें ने तमाम तरीके के तर्क पुलिस को दिए, लेकिन उनके सामने किसी की नहीं चली। केवल इमरजेेंसी वाहनों को ही अंदर आने की इजाजत मिली।
शहर की गलियों में आदेश बेअसर
महानगर के कई मोहल्लों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। इसमें सबसे आगे कोतवाली व नवाबाद क्षेत्र सबसे आगे है। यहां सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। बच्चे सूनी सड़कों पर क्रिकेट खेलते नजर आए। पुलिस की सख्ती न होने के कारण आदेश बेअसर नजर आ रहा है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि थानेदारों को पूरी तरह आदेश का पालन कराने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

बॉर्डर सील कर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। किसी को भी बिना वजह आने-जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। शहर में भी लॉकडाउन का पालन न करने वालोंके साथ सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
विज्ञापन

सुभाष सिंह बघेल, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें