samajwadi party, jhansi hindi news
- फोटो : demo
झांसी। बबीना विधानसभा के टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी में उभरे असंतोष पर डेमेज कंट्रोल का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सपा जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी आगे आए हैं।
जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने कहा कि प्रत्याशी तय करना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का काम है। नेतृत्व के निर्देशों का पालन करना पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं का दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि सपा में कोई दूसरा या तीसरा खेमा नहीं है। सभी एकजुट होकर पार्टी हित में काम कर रहे हैं। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा जिले की चारों सीटें जीतेगी तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में फिर से समाजवादियों की सरकार बनेगी। सपा के जिला प्रभारी अजय सूद ने बताया कि बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टिकट पर पुनर्विचार की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। लेकिन, पार्टी के निर्णय को चुनौती देना उनके अधिकार में नहीं है। वह तो पार्टी के फैसले को मानेंगे।
मालूम हो कि समाजवादी पार्टी ने अभी हाल हमें बबीना व झांसी विधानसभा से प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसे लेकर पार्टी में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था।