फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता के लिए आज से खुलेगा स्टार फोर्ट

Sat, 04 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fort, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति का प्रमुख गवाह स्टार फोर्ट आम जनता के लिए चार जून शनिवार से खोला जाएगा। इस दौरान लोग प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की यादों को साझा कर सकेंगे।  
विज्ञापन

राजस्व संग्रह के लिए अंग्रेजों द्वारा सन 1820 में निर्मित स्टार फोर्ट अपने में कई विशेषताएं लिए हुए हैं।

यह एक मात्र ऐसा दुर्ग है, जो छह कोणीय है और इसका आकार सितारे के रूप में नजर आता है। अंग्रेजी हुकूमत में कोषागार, शास्त्रागार तथा प्रशासनिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र स्टार फोर्ट को गोपनीय दुर्ग भी माना जाता था, जहां आसानी से नगर का किला तथा उसके समीपवर्ती क्षेत्रों की गतिविधियां देखी जा सकें।

मेरठ में सैन्य विद्रोह से उपजी क्रांति के  चलते यहां के अंग्रेजी सरकार के सैनिकों ने चार जून को स्टार फोर्ट पर हमला कर वहां बंद कैदियों को मुक्त कराने के साथ धन व शस्त्रों को अपने कब्जे में कर लिया। 14 कैवलरी घुड़सवार सैनिकों ने स्टार फोर्ट पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


पुलिंद कला दीर्घा के अध्यक्ष मुकुंद मेहरोत्रा ने बताया कि स्टार फोर्ट में रात भर युद्ध चला, इसमें अंग्रेजों क ो हराने के बाद पांच जून को किले के समीप एक बार फिर भीषण युद्ध क्रांतिकारी सैनिकों तथा अंग्रेजी सेना के मध्य हुआ, इसके बाद 6 जून को क्रांतिकारी सैनिकों ने नगर के किले पर कब्जा कर लिया।  

 आम जनता के लिए क्रांतिकारी सैनिकों के शौर्य का अहम गवाह स्टार फोर्ट भ्रमण के लिए चार जून तथा पांच जून को सायं 3.30 बजे से सायं 7 बजे तक खुला रहेगा। स्टार फोर्ट पहुंचने के लिए सदर बाजार स्थित सेना पुलिस कार्यालय पानी की टंकी के सामने से जाना होगा तथा पहचान पत्र आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें