फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार फोर्ट देखने को जुटे रहे लोग

Sat, 06 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में सैन्य क्रांति का अहम स्थल रहे स्टार फोर्ट को देखने के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को करीब तीन सौ लोग जुटे। इस दौरान हुई गोष्ठी में प्रबुद्ध वर्ग ने झांसी के ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



सदर बाजार के सैन्य क्षेत्र में मौजूद स्टार फोर्ट को देखने के लिए लोग परिवार सहित पहुंचे। इस दौरान लोगों ने खजाना कक्ष व बारूद कक्ष को देखने में अधिक दिलचस्पी दिखाई। वहीं परिसर में लगी दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी में 1857 की गदर से जुड़े एतिहासिक चित्रों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।


समापन अवसर पर हुई गोष्ठी में प्रबुद्ध वर्ग ने एकमत रूप से लोगों को जागरूक कर कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इस दौरान कोषाधिकारी डॉ. एसके मिश्रा, पुलिंद कला दीर्घा के अध्यक्ष मुकुंद महरोत्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल पी अवस्थी, सहायक कमांड अधिकारी गरिमा पाल, सूबेदार मेजर मलकीत सिंह, डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. वसीम खान, शील कोपरा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें