फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स बोली- डॉक्टर ने किया शारीरिक शोषण, चिकित्सक ने कहा- ब्लैक मेल कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स ने जूनियर डॉक्टर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस और कॉलेज प्रशासन से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। उधर, चिकित्सक ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि स्टाफ नर्स उसे ब्लैकमेल कर रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ नर्स की कुछ समय पहले एक जूनियर डॉक्टर से दोस्ती हो गई। दोनों की फोन पर बातचीत भी शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर भी चैटिंग होने लगी। यह चैटिंग वायरल हो गईं तो स्टाफ नर्स और जूनियर डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। शिकायती प्रार्थनापत्र में स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसका शारीरिक शोषण किया। उसकी पर्सनल चैट भी वायरल कर दीं। यही नहीं, अपने एक दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
वहीं, जूनियर डॉक्टर ने स्टाफ नर्स के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसने कोई चैट वायरल नहीं की। स्टाफ नर्स और जूनियर डॉक्टर ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नवाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि मामले की जांच के लिए जेंडर हेरिसमेंट कमेटी को निर्देश दिए गए हैं। कमेटी ने दोनों के बयान लिए हैं। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें