ध्यानचंद स्टेडियम में इन दिनो फुटबॉल के खिलाड़ी शारीरिक व्यायाम कर अपनी अपनी क्षमता को बरकरार र?
झांसी। खेल निदेशालय का नया खेल सत्र अप्रैल से शुरू होगा। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की खेल गतिविधियों की जानकारी प्रत्येक खिलाड़ी तक पहुंचे। इसके लिए एप तैयार किया जा रहा है। साथ ही, होर्डिंग के माध्यम से भी खेलों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि खेलों के प्रति अधिक से अधिक बच्चे आकर्षित हों।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेलों का प्रशिक्षण बालक - बालिकाओं को दिया जाता है। स्टेडियम के खेल गतिविधियों की जानकारी ग्रामीण इलाकों तक के बच्चों में हो। इसके लिए नए खेल सत्र में कई योजनाएं क्रियान्वित होती नजर आएंगी। खेल विभाग मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सहित अन्य स्टेडियमों क ी खेल गतिविधियों को जानकारी देने वाला एप तैयार कर रहा है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि स्टेडियम के मुख्य द्वार पर खेल मैदान का आरक्षण तालिका बोर्ड भी लगाया जाएगा। इसमें खेल मैदान का शुल्क भी दर्ज होगा। जिले में जगह - जगह खेलों की प्रचार प्रसार बोर्ड भी लगाए जाएंगे।