फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के साथ व्यापारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एसएसपी ने मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर उनको पुलिस पोर्टल यूपी कॉप की जानकारी दी। इस पोर्टल का लाभ उठाने का आग्रह किया। साथ ही व्यापारियों ने अपनी समस्या को रखा।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि इस पोर्टल पर वह गार्ड, नौकर या किराएदार का आधार नंबर डालकर उसका सत्यापन करा सकते हैं। ई एफआइआर भी दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नो एंट्री के वक्त मिनर्वा से सुभाष गंज की तरफ जो भी भारी वाहन जाएगा तो उससे मौके पर ही जुर्माना वसूल किया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों के ऊपर तिरपाल व अन्य वस्तुएं बांध रखीं हैं, इससे कैमरे बाजार की गतिविधि को नहीं देख पा रहे हैं। इस पर एसएसपी ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारियों को तिरपाल व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण दोबारा होने पर थाना प्रभारी की नाकामी मानी जाएगी। हर व्यापारी अपनी दुकान पर कैमरे जरूर लगवाएं। ऐसा न करने पर किसी अनहोनी पर वह व्यापारी की ज्यादा मदद नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हेलमेट पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
इस मौके पर व्यापारी नेता संतोष साहू, मुकेश अग्रवाल, विजय जैन, अतुल जैन, प्रभुदयाल साहू, राघव वर्मा, अतुल किलपन, उदय सोनी, प्रदीप गुप्ता, संजीव बब्बर, के साथ बरुआसागर, बबीना, उल्दन, बंगरा, मऊरानीपुर के व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें