फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: महिला सिपाही अर्चना का ट्रांसफर हुआ आगरा, एसएसपी ने जारी किए आदेश

Tue, 13 Nov 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश के बाद कोतवाली में तैनात महिला सिपाही अर्चना का ट्रान्सफर आगरा कर दिया गया है। कोतवली में तैनात अर्चना का बच्चे के साथ ड्यूटी करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे संज्ञान लेकर डीजीपी ने उसका तबादला उसके ससुराल आगरा करने के आदेश दिए थे। मंगलवार को एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने आगरा ट्रांसफर के आदेश  जारी कर दिए।

विज्ञापन


बता दें कि, झांसी कोतवाली में तैनात सिपाही अर्चना अपने बच्चे को पालने के साथ ही ड्यूटी का कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ निभा रही थी। जिसे देखकर डीआईजी सुभाष सिंह ने उनकी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया था। दो दिन होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अर्चना की ड्यूटी एक परीक्षा केंद्र पर लगाई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ड्यूटी नहीं कटवाई।

कोतवाली से ड्यूटी पर रवाना होने वाली थीं, इसी बीच कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी ने ड्यूटी परीक्षा केंद्र से हटाकर कोतवाली के रिसेप्शन पर लगा दी थी। इसके बाद भी ड्यूटी में लगन कम नहीं दिखी। इसी बीच फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीआईजी सुभाष सिंह ने एक हजार रुपये का पुरस्कार देकर कार्य की जमकर प्रशंसा की थी।
विज्ञापन


इसके बाद डीजीपी ने महिला सिपाही अर्चना को किया फोन कर पूछा था कि ट्रांसफर कहां चाहती हो। तब अर्चना ने कहा था, जहां आप चाहें। डीजीपी ने तत्काल गृह जनपद के दिये निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें