फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने कोतवाली में ली ‘क्लास’

Sun, 02 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एसएसपी ने रविवार की सुबह  कोतवाली पहुंचकर सिपाहियों की ‘क्लास’ ली। उन्होंने पुलिसिंग के कई महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए आईपीसी और सीआरपीसी के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछा। सही जवाब देने पर एक सिपाही को पुरस्कृत किया, जबकि उद्दंडता पर एक सिपाही को दलेल और दूसरे को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन



एसएसपी किरण एस सुबह करीब सवा दस बजे अचानक कोतवाली पहुंचे जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल चीता मोबाइल व बीट के सिपाहियों को थाने पर क्लोज करने के आदेश दिए। जब तक सिपाही थाने पर आए तब तक उन्होंने निरीक्षण शुरू कर दिया। दस्तावेजों के रखरखाव पर संतोष जाहिर करते हुए और अच्छा करने के आदेश दिए। पूर्वाह्न करीब 11 बजे सिपाहियों के आ जाने पर एसएसपी ने क्लास लेनी शुरू कर दी।


उन्होंने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सिपाही है। सिपाही के भ्रमण से ही जाने अनजाने में तमाम वारदात रुकती हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव के चलते प्रत्येक आरक्षी को बीट पर जाकर सूचनाएं एकत्रित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शस्त्र लाइसेंस धारकों, झगड़ालू किस्म के लोगों, हिस्ट्रीशीटर, पूर्व चुनाव में हुई घटनाओं की जानकारी एकत्रित कर अपनी बीट बुक में अंकित करें। भारी वाहनों को नो एंट्री जोन में किसी भी सूरत में घुसने नहीं दें। संदिग्धों पर नजर रखें और उनकी गतिविधि के बारे में फर्द कटवाये। छोटी से छोटी घटना पर प्रभावी एक्शन लें ताकि वह बड़ा रूप नहीं ले सके।
विज्ञापन




तदुपरांत उन्होंने आईपीसी और सीआरपीसी की कई अहम् जानकारी के बारे में पूछताछ की।  संतोष जनक जवाब देने पर कांस्टेबल हसीन को पुरस्कृत किया। वहीं, क्लास के दौरान सही जवाब नहीं देने और उद्दंडता करने पर सिपाही अनुपम को दलेल और बृजेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें