भारत गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित श्रेया शुक्ला
- फोटो : REPORTERS
झांसी। ‘मिस इंडिया रनर अप’ तथा ‘मिस उत्तर प्रदेश’ का खिताब जीतकर झांसी शहर का नाम रोशन कर चुकीं खाती बाबा निवासी रेलवे इंजीनियर नवीन शुक्ला की बेटी श्रेया शुक्ला को भारत गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा स्वयं तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से किए गए कार्यों के लिए ऑक्सीटी ग्रुप ने इस सम्मान से नवाजा है। वर्तमान में श्रेया मुुंबई में एक स्थापित मॉडल व अभिनेत्री है। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पूर्व में भी उनको ‘वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड’, भारत गौरव अवार्ड, ‘मैं हू बेटी सम्मान’, ‘बुंदेलखंड गौरव सम्मान’ मिल चुका है।