फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी के लिए सपा छात्रसभा ने शुरू किया कैंपेन

विज्ञापन
फीस माफ करने की मांग के लेकर सपा छात्रसभा द्रारा शुरु किए गए कैंपेन को लेकर कचहरी चौराहा पर लगाई ग?
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी छात्रसभा ने कोरोना महामारी के दौर में छात्र-छात्राओं की फीस माफ करने की मांग को लेकर कैंपेन षुरू किया है। इसके तहत झांसी में मु य चैराहों पर होर्डिंग्स लगाई गई हैं।
विज्ञापन

छात्रसभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेष महासचिव स्वदेश यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था बाधित रही है। लोगों का आर्थिक और सामाजिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोरोना के कारण प्रारंभिक कक्षाओं से लेकर उच्चतर स्तर तक की कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद है। उन्होंने कहा कि षिक्षण संस्थाओं के बंद होते हुए भी छात्र-छात्राओं से वर्तमान सत्र और छात्रावास की फीस का भुगतान संबंधी आदेश संवेदनहीन है। बताया कि इसी क्रम में समाजवादी छात्रसभा से जडे़ कई पदाधिकारियों, नौजवानों द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में होर्डिंग्स लगाकर सरकार की फीस संबंधी फैसले का विरोध करे रहे हैं। इस दौरान अरूण यादव, उत्कर्ष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें