फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटू यादव, दिव्या पाल रहीं ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
बुंदेलखंड महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में डिस्कश थ्रो करता खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस दौरान छात्र वर्ग में ओवर ऑल चैंपियन छोटू यादव और छात्रा वर्ग में दिव्या पाल रहीं।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शिव प्रसाद यादव प्रथम, जगदीश यादव द्वितीय, छोटू यादव तृतीय रहे।
छात्रा वर्ग में दिव्या पाल प्रथम, स्वाती द्वितीय, शशि तृतीय रहीं। छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में छोटू यादव प्रथम, राहुल प्रजापति द्वितीय, जगदीश यादव तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में छोटू यादव प्रथम, बृजेंद्र लोधी द्वितीय, जगदीश यादव तृतीय रहे। शॉटपुट में गौरव सिंह ने पहला, शिवम निरंजन ने दूसरा, सागर कुशवाहा ने तीसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग में दिव्या पाल ने पहला, पूनम प्रजापति ने दूसरा, आभा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में शिक्षक वर्ग में सुधीर कुमार प्रथम, अमित शुक्ला द्वितीय, श्याम मोहन पटेल तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में शिक्षक वर्ग में उमेश यादव ने पहला, अनिरुद्ध गोयल ने दूसरा, अमित शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में हनी वर्मा प्रथम, किंग यदुवंशी द्वितीय, शिवम निरंजन तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में पूनम प्रजापति ने पहला, आभा ने दूसरा, आलमीन ने तीसरा स्थान पाया। जेवलिन थ्रो में छात्रा वर्ग में पूनम प्रजापति प्रथम, कल्पना बुंदेला द्वितीय, आलमीन तृतीय, छात्र वर्ग में आशीष कुमार प्रथम, अयोध्या प्रसाद द्वितीय, विशाल प्रजापति तृतीय, शिक्षक वर्ग में उमेश यादव प्रथम, श्याम मोहन पटेल द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में दिव्या पाल ने पहला, आरती प्रजापति ने दूसरा, स्वाति ने तीसरा और छात्र वर्ग में जगदीश यादव ने पहला, छोटू यादव ने दूसरा, शिवप्रकाश यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुमन यादव प्रथम, रश्मि अग्रवाल द्वितीय रहीं। इस दौरान हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुखद घटना पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन हुआ। कमिश्नरी बार के अध्यक्ष मनोहर लाल बाजपेयी, डॉ. एलसी साहू, डॉ. एसके राय, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. नवेंद्र सिंह, डॉ. नूतन बंसल, डॉ. दीपशिखा मित्तल, डॉ. स्मिता जायसवाल, डॉ. ज्योति नायक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें