फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बबीना केे खिलाड़ियों ने लखनऊ में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना । भारतीय कुंग फू महासंघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश कुंग फू संघ के द्वारा राष्ट्रीय कुंगफू प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 नवंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता मे झांसी टीम के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर झांसी का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 16 राज्यों से 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। झांसी कुंग फू संघ के सचिव और प्रशिक्षक संजीव यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झांसी जिले के बबीना से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिका झलक साहू ने स्वर्ण पदक और बालक वर्ग में जुबेर अहमद खान व यश यादव ने कांस्य पदक जीत कर झांसी जिले का नाम रोशन किया।
प्रथम स्थान पर उत्तर प्रदेश की टीम रही और द्वितीय स्थान मणिपुर और तृतीय स्थान कर्नाटक को मिला। समापन समारोह में साउथ के सुपरस्टार अतिथि सुमन तलवार ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र दिए थे। बृहस्पतिवार को बबीना कस्बे मे टीम के आगमन पर नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी पर विजेता टीम का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें