फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की धूम, गीत गाए और मेला में मस्ती

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kismis day, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
महानगर में क्रिसमस की धूम शुरू हो गई है। प्रभु यीशु के जन्म से जुडे़ भक्ति गीत घर-घर गाए जा रहे है। गिरजाघरों में भी क्रिसमस के कार्यक्रम प्रारंभ हो गए है। सेंट जूडस चर्च, सेंट मार्टिन चर्च, मिशन चर्च, सिटी चर्च में रविवार को कैरल्स गीत गाए गए तथा कैंडिल लाइट सर्विस और क्रिसमस मेले के आयोजन हुआ।
विज्ञापन


सेंट जूड श्राइन चर्च में हुए क्रिसमस कैरल्स कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न चर्चों के सदस्यों ने प्रभु यीशु के  वंदना गीत गाए। इनमें मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा, मुक्ति दिलाई यीशु नाम, शांति दिलाई यीशु नाम आदि भक्ति गीत रहे। झांसी दीन सेवाना संस्था क ी सिस्टरों ने प्रार्थना नृत्य, क्राइस्ट द किंग कालेज के विद्यार्थियों ने क्रिसमस कैरोल चरवाहे नाचे झूम के को प्रस्तुत किया। संत जोंस चर्च प्रेमनगर, संत मार्कस चर्च, संत एंथोनी चर्च, संत जूडस चर्च के सदस्य बच्चों व संत जोसफ स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी लघु नाटिका प्रस्तुत की। 
 इस मौके पर बिशप पीटर परापुलिल्ल ने कहा कि क्रिसमस हमें शांति का संदेश प्रदान करता है। सभी मानव स्वयं तो प्रेम से रहे। इसके अलावा प्रत्येक जीव से भी अनुराग रखे। इससे पहले पास्टर अविनाश सिंह ने प्रार्थना की। इस अवसर पर फादर जार्ज, डेनिस, एंजल, पीटर, रोनाल्ड डिसूजा, जोसेफ मेंडोसा, वीनू जार्ज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इधर सेंट मार्टिन चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में सुबह कैंडिल लाइट सर्विस हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने चर्च में मोमबत्तियां प्रज्वलित कर देश की प्रगति की दुआ की। सिटी मिशन चर्च में क्रिसमस मेला लगा, जिसमें चर्च के सदस्यों ने खान पान, मनोरंजक गेम्स और लकी ड्रा के स्टालों पर जाकर आनंद उठाया। इस दौरान बच्चों ने क्रिसमस गीत गाए और प्रभु यीशु के जीवन पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर फादर नवीन हैरीसन ने कहा कि प्रभु यीशु का संदेश है प्रत्येक मानव गरीबों की सहायता करे। कार्यक्रम का संचालन पी हैरीसन ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें