झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार मंद हो चली है। मंगलवार को दोनों जिलों में 296 नए मरीज सामने आए। इनमें झांसी में 216 और ललितपुर में 80 मरीज मिले जबकि, झांसी में 787 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और ललितपुर में 146 की छुट्टी हुई। इससे दोनों जनपदों के रिकवरी रेट में उछाल आया है। वहीं, झांसी में दो साल के मासूम समेत 18 संक्रमितों की मौत भी हुई है। दोनों जनपदों का रिकवरी रेट बढ़कर 83.16 प्रतिशत पर पहुंच गया है।