फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में तीन दावेदार चिह्नित करेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी की ओर से इसी वर्ष के अंत में होने वाले नगर निगम के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। चुनाव के लिए पार्टी की ओर से नामित किए गए पर्यवेक्षक विधायक विनोद चतुर्वेदी व एमएलसी मानसिंह यादव रविवार को झांसी आए। उन्होंने पार्टी की बैठक में प्रत्याशी चयन संबंधी निर्देश दिए।
विज्ञापन

यहां कार्यालय में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षकों ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड से प्रत्याशी चुनने के लिए जनरल, ओबीसी व एससी कैटेगिरी के तीन-तीन दावेदार पहले से ही चिह्नित कर लिए जाएं, ताकि परिसीमन के बाद प्रत्याशी चयन में किसी तरह की देरी न हो। यही फार्मूला महापौर पद के लिए लागू किया जाए।
इस मौके पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, अजय सूद, अस्फान सिद्दीकी, चौधरी असलम शेर, मिर्जा करामत बेग, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें