फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर सपा ने भाजपा सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर लक्ष्मी गार्डन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सपा नेताओं ने मुलायम सिंह के विचारों को याद करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों के हितों की बात की। आरोप लगाया भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, युवा और गरीब वर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन

खाद की किल्लत, बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगी शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दे उठाए। सपा नेताओं ने कहा नेताजी समाज में भाईचारे और धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर थे। भाजपा ने धर्म के नाम पर समाज को बांटा। वक्ताओं ने कहा जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी विचारधारा के आधार पर पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प जताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला, पूर्व मंत्री रतनलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, अहिरवार, पूर्व विधायक सतीश जटरिया, पूर्व मंत्री अजय सूद, सुदेश पटेल, प्रदेश सचिव मान सिंह पाल, राधेलाल बौद्ध, जिला महासचिव शकील खान, मिर्जा करामात बेग, चंद भान सिंह, लखन लाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें