फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में सियासी युद्ध 2022 के लिए दमदार ब्राह्मणों की तलाश कर रही सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सियासी युद्ध 2022 की तैयारी में कूद चुकी सपा ने ब्राह्मणों का दिल जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर ऐसे ब्राह्मण चेहरों की तलाश हो रही है जिनके पीछे समाज का एक बड़ा वोट बैंक है। झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट के लिए एक स्पेशल प्लान तैयार किया गया है। कुछ बड़े नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। निकट भविष्य में बुंदेलखंड के कुछ दमदार ब्राह्मण जो अभी तक भाजपा में हैं वह साइकिल पर सवार हो सकते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के संपर्क में कुछ नेता हैं जो जल्द ही पार्टी बदलने का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन

अगर मौजूदा सियासी समीकरण पर गौर करेंगे तो पता चलेगा कि अभी तक बुंदेलों की धरती पर सारी सीटें भाजपा की हैं। इन सीटों में से तमाम पर ब्राह्मण बड़ी भूमिका में हैं। सपा नेताओं का जो प्लान है उसके मुताबिक सपा का परंपरागत यादव वोट, मुस्लिम वोट तो है ही अगर ब्राह्मणों को जोड़ लिया जाएगा तो वह बुंदेलखंड में एक मजबूत स्थिति में खड़े हो जाएंगे।
झांसी के एक बड़े नेता भी बदल सकते हैं पाला
झांसी। झांसी की सियासत में बड़ा स्थान रखने वाले एक ब्राह्मण नेता भी पाला बदल सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह सपा के लगातार संपर्क में हैं। भाजपा से उनकी नाराजगी के पीछे बताया जा रहा है कि वह चाहकर भी समाज के लोगों के काम नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने खुलकर तो कहीं नहीं कहा लेकिन वह काफी समय से बदलाव का इशारा कर रहे हैं। उनके करीबियों का कहना है कि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें