फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ से झांसी पहुंची होर्डिंग की लड़ाई, चौक-चौराहों पर सपा ने लगाए 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' लिखे बैनर; Video

Mon, 11 Nov 2024 07:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सपा नेता रोहित सिंह पारीछा ने शहर में पांच जगहों पर ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ नारा लिखी हुई होर्डिंग लगाई है। ये होर्डिंग मेडिकल बाइपास तिराहा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा और सदर बाजार में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और सपा के बीच जारी होर्डिंग की लड़ाई लखनऊ से झांसी तक आ गई है। भाजपा की ओर से ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की होर्डिंग लगाए जाने के बाद अब सपा ने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ की होर्डिंग लगवा दी है। ये होर्डिंग मेडिकल बाइपास तिराहा, बीयू, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, सदर बाजार में लगी हैं।

विज्ञापन




भाजपा विधायक रवि शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए समर्थक विक्की रामेश्वर तिवारी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के पास होर्डिंग लगवाई, जिसमें ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा लिखा हुआ है। जैसे ही ये होर्डिंग लगी, वैसे ही शहर भर में चर्चा का विषय बन गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था। इसके बाद यूपी ही नहीं देश के कई राज्यों में ये नारा लिखे हुए पोस्टर और बैनर लगाए जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सपा की तरफ से इस पर पलटवार किया गया है। सपा नेता रोहित सिंह पारीछा ने शहर में पांच जगहों पर ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ नारा लिखी हुई होर्डिंग लगाई है। ये होर्डिंग मेडिकल बाइपास तिराहा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा और सदर बाजार में लगाई गई हैं। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया जाने लगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें