- मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश सचिव सुदेश पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएं। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए मिलकर काम करें। अजय सूद ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है। शकील खान ने कहा कि भाजपा जनता को धर्म जाति के नाम पर नफरत परोस रही है, लेकिन जनता भाजपा का सच जान चुकी है।
इस दौरान सीमा श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, अजय अतरौली, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव, शिवम गौतम, स्वदेश यादव, गौरव कुमार, महीपत झा, अमित यादव बबीना, जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा, राहुल मिश्रा मौजूद रहे।