फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब टिकट खिड़की पर क्यूआर कोड से कर सकेंगे किराये का भुगतान

Sun, 07 Apr 2024 01:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे में अभी क्यूआर कोड स्कैन कर आरक्षण और जनरल टिकट खिड़की पर किराये का भुगतान करने की व्यवस्था नहीं है। लेकिन, अब जल्द ही झांसी स्टेशन पर यह सेवा शुरू हो जाएगी। इसको लेकर वाणिज्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रेलवे की टिकट खिड़की पर अक्सर खुले पैसों को लेकर यात्री और रेलकर्मी के बीच विवाद होता है। ऐसे में टिकट के लिए लाइन में लगे अन्य लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसको देखते हुए रेलवे ने अब झांसी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई है। अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान के बाद टिकट खरीद सकेंगे। यह व्यवस्था जनरल टिकट और आरक्षित टिकट दोनों के लिए होगी।
विज्ञापन


झांसी स्टेशन से प्रतिदिन 14 हजार यात्री करते हैं जनरल टिकट पर यात्रा
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से विभिन्न स्टेशनों के लिए प्रतिदिन 14 हजार यात्री जनरल टिकट पर यात्रा करते हैं। वहीं, इससे दोगुनी संख्या आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों की है। ऐसे में क्यूआर कोड से किराये का भुगतान करने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


यात्री सुविधा के लिए हम जल्द ही झांसी स्टेशन की आरक्षण और साधारण टिकट खिड़कियों पर क्यूआर कोड की मदद से किराये का भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।
अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कोचिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें