फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को बना दिया पीठासीन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी के नेता केशभान सिंह पटेल की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में बतौर पीठासीन अधिकारी लगा दी गई है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को देते हुए ड्यूटी निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा नेता केशभान सिंह पटेल एसपीआई इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। वह समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा सपा के पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि हैं। साथ ही बबीना से सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव के निर्वाचन अभिकर्ता भी हैं। कुल मिलाकर उनकी पहचान सपा के जाने पहचाने नेता के रूप में हैं। बावजूद, उन्हें पीठासीन अधिकारी बनाते हुए चुनाव ड्यूटी का पत्र थमा दिया गया है। इस पर सपा नेता की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र दिया गया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी लंबी राजनीतिक पृष्ठभूमि है। ऐसे में चुनाव ड्यूटी के दरम्यान विपक्षी दल उनकी निष्ठा पर शक करेंगे। विपक्षियों द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा सकते हैं। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें