फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जान देने वाली छात्रा के घर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्रा की आत्महत्या का मामला गरमाया हुआ है। बुधवार को समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल छात्रा के घर पहुंचकर उसके परिवार के लोगों से मुलाकात करेगा।
बड़ागांव के ग्राम बराठा निवासी किसान कालका प्रसाद की बेटी संजना कुशवाहा (18) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। उसने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, जो तमाम कोशिशों के बाद भी उसे नहीं मिल पाई थी। इससे परेशान होकर उसने बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने अपना दर्द भी साझा किया था। छात्रा की मौत के बाद से यह मामला गरमाया हुआ है। बुधवार को सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल छात्रा के घर पहुंचेगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में सांसद जालौन नारायण दास अहिरवार, सांसद हमीरपुर अजेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी डा. मानसिंह यादव, विधायक चित्रकूट अनिल प्रधान, पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल रहेंगे। सपा छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन सेमरी ने बताया कि छात्रा के परिवार को न्याय न मिलने तक सपा का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

0000000
दोषियों को किया जाए दंडित
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये छात्रा संजना कुशवाहा को छात्रवृत्ति न मिल पाने में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में धमेंद्र कुशवाहा, कपिल कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, पार्षद लखन कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, राकेश कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें