फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के पर्यटन से रूबरू होंगे दक्षिण भारत के सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल के चलते धीमी पड़े पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाया जा रहा है। बुंदेलखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने एक और पहल की है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की तरफ से विशेष ट्रेन से दक्षिण भारत के 700 सैलानी बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आ रहे हैं। ये विशेष ट्रेन 20 फरवरी को झांसी रेल मंडल के खजुराहो स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में बिगड़े हालातों को सुधारने के लिए आईआरसीटीसी की पहल पर दक्षिण भारत के 700 सैलानी दोपहर 2.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। यहां पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों को घुमाने, ठहरने और खाने का इंतजाम भी आईआरसीटीसी करेगा। टूर के दौरान पर्यटकों को 20 फरवरी को खजुराहो, 21 फरवरी को ओरछा, 22 फरवरी को झांसी, 23 फरवरी को ग्वालियर के पर्यटन स्थल घुमाए जाएंगे। इसके बाद ट्रेन पर्यटकों को वापस चेन्नई छोड़ेगी। पर्यटकों के आगमन को लेकर आईआरसीटीसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस पहल के बाद बुंदेलखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ गाइडों को रोजगार मिलेगा। साथ ही कोरोना से धीमे पडे़ होटल कारोबार को भी गति मिलेगी।
होटल में रुकेंगे, बसें लेकर जाएंगी
दक्षिण भारत से आ रहे पर्यटकों के रुकने के लिए रेलवे स्टेशन के पास बने होटलों और धर्मशालाओं में बुकिंग कर दी गई है। वहीं, पर्यटकों को होटल से पर्यटक स्थलों की सैर कराने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। हर पर्यटन स्थल पर करीब 20 बसों का इंतजाम किया गया है। सैलानियों को ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देने के लिए गाइडों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

खाने में मिलेगा डोसा और इडली
दक्षिण भारत के सैलानी ट्रेन और होटल में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेंगे। पर्यटकों को डोसा, इडली समेत तमाम दक्षिण भारतीय भोजन दिया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशनों की कैंटीन में भी दक्षिण भारतीय तड़का लगेगा। इसके अलावा पर्यटकों का हर स्टेशन पर विशेष स्वागत किया जाएगा।
दक्षिण भारत से भारत दर्शन ट्रेन से पर्यटक 20 फरवरी को बुंदेलखंड आ रहे हैं। आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन में पर्यटकों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे लगातार इस तरह के टूर का आयोजन कर रहा है। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें