फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाने, मिमिक्री, झूले और केसरिया लस्सी संग मौज-मस्ती

Mon, 03 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
au faistibl, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
किले की तलहटी स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में लगे जेएमके ग्रुप प्रजेंट्स ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ का समापन रविवार को हो गया है। अंतिम दिन लोगों ने जमकर मस्ती की। राजस्थानी व्यंजनों के अलावा केसरिया, पंजाबी, चाकलेट, स्ट्राबेरी फ्लेवर की लस्सी का लुत्फ उठाया। झूलों में हवा में उड़ने का रोमांच लिया। फेस्टिवल के अपना मंच पर गाने और मिमिक्री का जादू बिखरने वाले प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। 
विज्ञापन


 रविवार की शाम भारी संख्या में लोग फेस्टिवल में उमड़ पडे़। मकान बनवाने के लिए कई लोगों ने वर्मा बिल्डर्स कानपुर के स्टॉल पर जाकर उनकी स्कीमों को जाना। इसके अलावा सहारनपुर के नक्कासी वाले फर्नीचरों में सोफा सेट, टेबिल कुर्सी, डायनिंग टेबिल, स्टूल, दीवान की भी खरीददारी की। रेडीमेड कपड़ों में लगी सेल का लाभ उठाते हुए पुरुषों ने खादी व कॉटन के कुर्तें पसंद किए, तो महिलाओं ने पांच सौ रुपये में दो साड़ी भी खरीदी। बच्चे भी फेस्टिवल में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी ब्रेक डांस झूला, ड्रेगन झूला, एयरोप्लेन झूला में आइसक्रीम का मजा उठाते हुए झूलने का आनंद लिया।

फेस्टिवल मेेें अपना मंच पर गाने, मिमिक्री, कामेडी का प्रदर्शन कर चुके 100 से अधिक प्रतिभागियोें को टाटा शक्ति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एंकरिंग जीतू ने की। इस फेस्टिवल के इवेंट पार्टनर टाटा, टोयोटा, तनिष्क, टाटा शक्ति, हीरो, आरएसपीएल, एलआईसी, ड्यूराशाइन, पतंजलि, बावर्ची, सनफ्रान अशोक सिटी, वर्मा बिल्डर्स, एलआईसी व घड़ी डिटर्जेंट केक, ग्लोबल इवेंट्स एडवरटाइजर्स और टाटा स्ट्रक्टरा हैं। रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।
विज्ञापन

 
झुग्गी वाले बच्चों ने लिया मजा
झुग्गी झोपड़ी के बच्चों ने भी जमकर फेस्टिवल में लुत्फ उठाया। प्रदर्शनी मैदान में निवासरत 25 बच्चों ने   उम्मीद की रोशनी सामाजिक संस्था के जितेंद्र यादव के नेतृत्व में फेस्टिवल का भ्रमण किया। इन बच्चों को फेस्टिवल में प्रवेश, झूला, बोटिंग आदि सुविधाएं नि:शुल्क थी। चकाचक रोशनी के बीच इन गरीब बच्चों ने वनीला, चाकलेट आइसक्रीम का मजा उठाया, इसके अलावा शॉपिंग स्टालों पर जाकर नए तकनीक के उत्पादों को भी जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें